गोविंद सिंह राजपूत बोले- मिलावटखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शिकायत करें

भोपाल में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मंत्री ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और मिलावटखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शिकायत करने की अपील है।

गोविंद सिंह राजपूत बोले- मिलावटखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शिकायत करें

भोपाल:भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया।

राज्य स्तरीय उपभोक्ता प्रदर्शनी का उद्घाटन

इस दौरान मंत्री राजपूत ने राज्य स्तरीय उपभोक्ता प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किया गया था।

लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए ऐसे आयोजनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमों और अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।

ऑनलाइन शिकायत की सुविधा

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्या का समाधान पाने में सुविधा मिलेगी।मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे मिलावटखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता आयोग में शिकायत करें।

उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने पर सरकार का जोर

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि हर उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सतर्क और जागरूक रहे।