आधुनिक क्रिकेट कोचिंग तकनीकों से प्रशिक्षकों को कराया जा रहा अवगत
भोपाल में तीन दिवसीय क्रिकेट कोचिंग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। एमवीएम कॉलेज में बीसीसीआई लेवल-बी कोच हर्ष कुमार पाण्डे प्रशिक्षकों को आधुनिक क्रिकेट कोचिंग तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। सेमिनार का समापन 20 अगस्त को होगा।
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (BDCA) के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह के निर्देश पर क्रिकेट प्रशिक्षकों के ज्ञान एवं प्रशिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एमवीएम कॉलेज, भोपाल में तीन दिवसीय क्रिकेट कोचिंग सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
सेमिनार में बीसीसीआई लेवल-बी कोच श्री हर्ष कुमार पाण्डे प्रशिक्षकों को आधुनिक क्रिकेट कोचिंग की तकनीकों एवं बारीकियों की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान प्रशिक्षण पद्धति, खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमताओं को निखारने, खेल की समझ विकसित करने तथा आधुनिक क्रिकेट की आवश्यकताओं के अनुरूप खिलाड़ियों को तैयार करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अनुसार, एमपीसीए के इतिहास में पहली बार इस प्रकार का आयोजन सिर्फ बीडीसीए द्वारा किया जा रहा है। संघ की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रशिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
सेमिनार में क्रिकेट कोचिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जा रहा है। बीडीसीए सचिव श्री शांति कुमार जैन ने बताया कि तीन दिवसीय सेमिनार का समापन 20 अगस्त को दोपहर में होगा।
डॉ. सुशील सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ
Deekshamehra 
