भोपाल में विराट हिंदू सम्मेलन, पूर्व विधायक ने तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल में 12 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने निरीक्षण किया, जिसमें पं. प्रदीप मिश्रा मुख्य अतिथि रहेंगे।
भोपाल: हेमाम्बरा देवी मंदिर परिसर ओल्ड कैंपेन ग्राउंड में आगामी 12 जनवरी को आयोजित होने वाले “विराट हिंदू सम्मेलन” की तैयारियों का निरीक्षण भोपाल मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस विराट आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा कुबेरेष्वर धाम सीहोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति देंगे। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों के सुदृढ़ीकरण का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
sanjay patidar 
