भोपाल में आज से BRICS Cultural Summit 2026, 10 देशों के 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान होंगे शामिल

BRICS सम्मेलन में दिखेगी MP की संस्कृति की झलक, दाल-बाफले से लेकर जनजातीय कला तक का होगा प्रदर्शन, विदेशी मेहमानों को दिखेगी मध्य प्रदेश की संस्कृति, 4 दिन चलेगी संस्कृति से जुड़ी बैठकें

भोपाल में आज से BRICS Cultural Summit 2026, 10 देशों के 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान होंगे शामिल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 अगस्त बुधवार से BRICS Cultural Summit 2026 की शुरुआत हो रही है। चार दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में BRICS सदस्य और भागीदार देशों के 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में होगा। इस सम्मेलन के जरिए भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दुनिया के सामने पेश करेगा।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक में BRICS देशों के प्रतिनिधिमंडल सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालय, रचनात्मक उद्योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेशी मेहमानों को मिलेगा MP के स्वाद का अनुभव

सम्मेलन में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों के लिए मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की खास व्यवस्था की गई है। लंच और डिनर में उन्हें प्रदेश के प्रसिद्ध खाने परोसे जाएंगे। इसके साथ ही Western और Oriental Cuisine की भी व्यवस्था रहेगी।

मेहमानों के लिए खास व्यंजन:

  • दाल बाफले
  • निमोना
  • रिकमच
  • गुइया की सब्जी
  • चंबल का थोपा
  • चंदिया
  • बड़ा
  • कोदो और कुटकी से बने Millet Foods

इन व्यंजनों के जरिए विदेशी मेहमानों को मध्य प्रदेश की पारंपरिक Food Culture से परिचित कराया जाएगा।

पहले दिन संग्रहालय और सांस्कृतिक कार्यक्रम

सम्मेलन के पहले दिन विदेशी प्रतिनिधियों का Registration, बातचीत और Exhibitions का आयोजन होगा। इसके बाद मेहमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का दौरा करेंगे। यहां Pottery Exhibition, पारंपरिक शिल्प और जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।

प्रतिनिधि Tribal Habitat में नागा हाउस और हिमालयी गांव का भ्रमण करेंगे। यहां वे अलग-अलग क्षेत्रों की वास्तुकला, जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को समझेंगे। शाम को Cultural Evening आयोजित होगी, जिसमें कथक नृत्य, पारंपरिक लोक नृत्य और भारतीय परिधानों पर आधारित Fashion Show प्रस्तुत किया जाएगा।

मिंटो हॉल में लगेंगी तीन विशेष Exhibitions

BRICS सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।

प्रमुख Exhibitions:

  • ज्ञान भारतम
  • Project Mausam
  • Project Greater Bharat

इन प्रदर्शनियों में भारत की प्राचीन पांडुलिपियों, समुद्री संबंधों और सभ्यतागत इतिहास को दिखाया जाएगा। ये कार्यक्रम आम लोगों के लिए भी खुले रहेंगे।

6 से 8 अगस्त तक होंगे बड़े कार्यक्रम

6 अगस्त को BRICS Culture Ministers के घोषणापत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें Heritage Protection, Museum Development, Creative Industries और Cultural Exchange जैसे विषय शामिल रहेंगे। शाम को रविंद्र भवन में BRICS Cultural Festival आयोजित होगा, जिसमें अलग-अलग देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

7 अगस्त को BRICS देशों के Culture Ministers भोपाल पहुंचेंगे। इस दिन विशेष Musical Programme आयोजित किया जाएगा। इसमें "Peace Song" के माध्यम से विभिन्न देशों की संगीत परंपराओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की संस्कृति पर आधारित विशेष प्रस्तुति "अमृतस्य मध्य प्रदेश" भी होगी। इसमें 125 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे। प्रस्तुति में भीमबेटका, सांची, खजुराहो, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।

8 अगस्त को होगी Culture Ministers Meeting

8 अगस्त को भारत की अध्यक्षता में तीसरी BRICS Culture Ministers Meeting होगी। इसमें सदस्य देश सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। बैठक के अंत में BRICS Culture Ministers Declaration जारी की जाएगी।

इसके बाद विदेशी प्रतिनिधि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ लंच कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाद में वे UNESCO World Heritage Site सांची का दौरा करेंगे। यहां सांची स्तूप, चेतियागिरी मंदिर, योग और ध्यान सत्र के साथ Light and Sound Show का आयोजन होगा।

9 अगस्त को भीमबेटका जाएंगे विदेशी मेहमान

सम्मेलन के बाद इच्छुक विदेशी प्रतिनिधियों के लिए भीमबेटका शैलाश्रय की यात्रा रखी गई है। यहां वे भारत की प्राचीन Rock Art और हजारों साल पुराने इतिहास को देख सकेंगे। विदेशी मेहमानों को सांची स्तूप और मानव संग्रहालय भी घूमाया जाएगा। BRICS Cultural Summit 2026 में Brazil, China, Russia, South Africa, Egypt, Ethiopia, Indonesia, Iran, Saudi Arabia, UAE सहित अन्य देश भाग लेने वाले हैं। 

BRICS Cultural Summit के जरिए भोपाल पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश की कला, परंपरा और विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।