पूर्व सीएम स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती,सीएम, स्पीकर नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि

पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की जयंती,सीएम, स्पीकर नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि रवीन्द्र भवन में होंगे कार्यक्रम

पूर्व सीएम स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती,सीएम, स्पीकर नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की 95वीं जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में CM डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी ने चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के परिवारजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की 

प्रदेश कांग्रेस में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह को आज उनके जन्मदिन पर आदरपूर्वक याद किया गया।  शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अर्जुनसिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया।  दोनों कार्यक्रमों में उनके बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह और छोटे बेटे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उपस्थित रहकर अपने पिता को स्मरण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि अर्जुन सिंह व्यक्ति नहीं थे बल्कि एक विचारधारा थे। ऐसी विचारधारा, जिसने सामाजिक न्याय, गरीब और समग्र विकास तथा संस्कृति के संदर्भ में अपना भरपूर योगदान इस देश को दिया, जिसे आज भी याद किया जाता है। मैं जब पंजाब का कांग्रेस प्रभारी था तो मैंने देखा कि जन जन उनको याद करता है क्योंकि वहां के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने बिना सेना की मदद लिए पंजाब से आतंकवाद को समाप्त किया। इसका श्रेय अर्जुन सिंह को ही जाता है । यह दुनिया में अपने आप में इकलौता उदाहरण है। कल जिस तरह न्यूयॉर्क में मेयर पद के चुनाव के बाद वहां के निर्वाचित मेयर ने अपने भाषण में नेहरू जी को याद किया ठीक उसी तरह अर्जुन सिंह जी को भी उनके समग्र योगदान के लिए याद किया जाता रहेगा। नेहरू जी के बाद इस तरह का व्यक्तित्व अर्जुन सिंह में दिखता है। उनकी जयंती के अवसर पर आज हम सभी मिलकर यह प्रण लें कि अर्जुन सिंह जी की विचारधारा का अनुसरण करते हुए हम सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।  सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना है कि हम उनके बताये मार्ग पर चलते रहेंगे।  आज हमारी पीढ़ी का यह कर्तव्य बनता है जिस विचारधारा को अर्जुनसिंह ने अपनाया उसे हम कैसे अमर करें।

इस अवसर मुकेश नायक पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा पूर्व मंत्री, चंद्रिका द्विवेदी, दिलीप मिश्रा,  महेन्द्र सिंह चौहान, सुखेन्द्र सिंह बना पूर्व विधायक, कल्पना वर्मा पूर्व विधायक, प्रहलाद टिपानिया, अभिनव बरोलिया, शिवप्रसाद प्रधान, जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, आनंद तारण, अवनीश बुंदेला, राजकुमार सिंह, गुड्डू चौहान, राजभान सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, सज्जन सिंह तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,केडी सिंह, संतोष पांडे, श्रीमती कमलेश सिंह, सुश्री मधु शर्मा, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी,  श्रीमती प्रभा बागरी, सत्येंद्र कुशवाहा ,विवेक तोमर, राहुल राज, शहरयार खान,  आजाद बहादुरसिंह, श्रीमती कुमुदिनी सिंह,श्रीमती गीता सिंह, रामनिवास उर्मलिया, पुष्पराज सिंह, राहुल देव सिंह, सुश्री रोशनी सिंह धुर्वे, विजय सिंह, राम शिरोमणि शाह, नीरज सिंह और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  उपस्थित थे|

वहीं भोपाल के व्यापम चौराहे पर स्थित स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं पीसी शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया....इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय दाऊ साहब के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी कार्यशैली, अनुभवों और राष्ट्र एवं राज्य के प्रति उनके योगदान को याद किया

अमेठी के सांसद कार्यक्रम में होंगे शामिल

शाम को रवीन्द्र भवन में अर्जुनसिंह सद्भावना मंच द्वारा आयोजित 'यादें अर्जुन सिंह समारोह’ में महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा करेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, भोपाल के मध्य से विधायक आरिफ मसूद और उत्तर विधायक आतिफ अकील विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन समिति के संरक्षक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और उनके बड़े भाई अभिमन्यु सिंह अतिथियों का स्वागत और आभार करेंगे।

रविन्द्र भवन में होगा मुशायरा और कवि सम्मेलन

आयोजन समिति के सचिव डॉ० महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर रात आठ बजे से अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजित मुशायरा और कवि सम्मेलन में प्रख्यात रचनाकार ताहिर फराज़ (रामपुर), पापुलर मेरठी (मेरठ), शकील आज़मी (मुम्बई), खुर्शीद हैदर (मुजफ्फरनगर), नदीम फार्रुख (एटा), मुमताज नसीम (दिल्ली), बिलाल सहारनपुरी (सहारनपुर), और तबरेज मुनव्वर राणा (लखनऊ) अपनी प्रस्तुति देंगे। अर्जुनसिंह अलंकरण से सप्रे संग्रहालय के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पूर्व ओलंपियन हाकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद्र, कलाधर्मी पद्मश्री हरि चन्दनसिंह भट्टी और प्रसिद्ध कबीर लोक गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया को सक्रिय योगदान के लिये अलंकृत किया जायेगा।