गैस की कोई कमी नहीं, सिर्फ कमी का बनाया गया माहौल: कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि अव्यवस्था के कारण कमी का माहौल बन गया है, जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है।
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। वे सुबह इमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी पर उतरे, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद रहे। गैस संकट को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि अव्यवस्था के कारण ऐसा माहौल बना दिया गया है।
‘शोक कार्यक्रम में मीडिया से की बातचीत
पूर्व मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा में एक शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की। कमलनाथ के इस बयान को मौजूदा व्यवस्था पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है। उन्होंने बिना सीधे नाम लिए व्यवस्था की कमियों की ओर इशारा किया है।
जनता के बीच भ्रम की स्थिति
गैस को लेकर लगातार बन रहे माहौल से आम जनता के बीच भी भ्रम की स्थिति बन रही है। कमलनाथ के इस बयान से साफ है कि वे मौजूदा व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
sanjay patidar 
