Bhopal:लूडो गेम बना अपहरण की वजह, ₹1500 के विवाद में दो युवकों को किया अगवा

भोपाल के एमपी नगर में लूडो गेम के ₹1500 को लेकर दो युवकों का अपहरण कर ₹25,000 की फिरौती मांगने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal:लूडो गेम बना अपहरण की वजह, ₹1500 के विवाद में दो युवकों को किया अगवा

भोपाल: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 1500 रुपये को लेकर बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है जहां लूडो गेम के पैसे नहीं देने पर दो युवकों का अपहरण कर लिया गया।

अपहरण के बाद मांगी फिरौती

कार सवार चार बदमाशों ने अभय चौहान और उसके साथी विक्की प्रजापति को एमपी नगर जोन-2 से जबरन अगवा किया और कोलार इलाके में ले जाकर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, अपहरण के बाद आरोपियों ने 25,000 की फिरौती की मांग भी की।

पुलिस ने आरोपियों को किया राउंड अप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया की लूडो गेम को लेकर इनके बीच विवाद था.चारों आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया हैं। अपहरण ओर फिरौती की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है ।