भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ हबीबगंज थाने में FIR दर्ज, कांग्रेस नेता ने सज्जन सिंह वर्मा ने दी चेतावनी, भाजपा नेता भी थाने पहुंचे
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की.
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ हबीबगंज थाने में कांग्रेस ने FIR दर्ज कराई है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान हिंसक झड़प हुई. जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जख्मी हुई हैं. FIR होने के बाद कांग्रेस सीनियर नेता और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- हमारे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए है. कुछ लोग अस्पताल में भर्ती भी है, अगर पुलिस FIR पर सख्ती से कार्रवाई नहीं करती है तो हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. बता दें कि प्रमोद राजपूत, स्वनिल वानखेडे, दिव्यनिष तिवारी विश्वकर्मा, अजय साहू, प्रमोद राठौर समेत 50 लोगों पर FIR दर्ज हुई है.
भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे FIR दर्ज कराने
भाजपा नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ हबीबगंज थाने. इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी..युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी पहुंचे थाने.

भाजपा कार्यकर्ता
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में हुई AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर आक्रामक प्रदर्शन किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भोपाल में PCC दफ्तर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की ओर से लठ ओर पत्थर फेंके जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद ,राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे. जिन्हें कांग्रेस कार्यालय के सामने रेडक्रास अस्पताल के पास रोक दिया गया. इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश करने,
भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन भोपाल में घुसकर तोड़ फोड़ कर रहे हैं।यह सारी गुंडागर्दी सरकार के संरक्षण में चल रही है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 21, 2026
प्रदेश में कानून व्यवस्था ख़ुद सरकार ही ध्वस्त कर रही है। इन गुंडों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। pic.twitter.com/5YJ5IcdQtf
इससे पहले सुबह करीब 10 बजे कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में लाठियां थाम कर नारेबाजी करते नजर आए थे.
BJP के गुंडे भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय पर आक्रमण कर रहे हैं, आतंक मचा रहे हैं, और पुलिस बस खड़ी देख रही है।
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) February 21, 2026
ये national shame नहीं है? ये प्रोटेस्ट करने का बढ़िया तरीका है?pic.twitter.com/cKk5QsdsZn
shivendra 
