CM डॉ. मोहन यादव की सादगी, सामूहिक सम्मेलन में करेंगे बेटे की शादी
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह किसी भव्य आयोजन में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने का फैसला लिया है। यह पहला मौका होगा जब कोई मुख्यमंत्री के बेटा की शादी सामूहिक सम्मेलन में होगी।
भोपाल: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह किसी भव्य आयोजन में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने का फैसला लिया है। यह पहला मौका होगा जब कोई मुख्यमंत्री के बेटा की शादी सामूहिक सम्मेलन में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा अपने जीवन और कार्यशैली में सादगी को प्राथमिकता दी है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पारिवारिक आयोजन को भी समाजहित से जोड़ा है।
20 नवंबर को होगा सामूहिक सम्मेलन
20 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव साथ फेरे लेंगे। इशिता खरगोन जिले के किसान दिनेश यादव की बेटी हैं। उज्जैन में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी समाजों के 20 जोड़े शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री की तरफ से सभी जोड़ों को गिफ्ट भी दिया जाएगा। अभिमन्यु और इशिता की सगाई लगभग पांच महीने पहले भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई थी। डॉ. अभिमन्यु ने भोपाल में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और पढ़ाई के दौरान अभिमन्यु मुख्यमंत्री निवास के बजाय कॉलेज हॉस्टल में रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव यादव का परिवार सरकारी आवास में शिफ्ट नहीं हुआ, वे अपने परिवार को सरकारी सुख-सुविधाओं से दूर रखते हैं।

