भोपाल में JK हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी समेत 2 संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी निकली फेक
भोपाल में जेके हॉस्पिटल, जेके यूनिवर्सिटी और अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम स्क्वॉड की जांच में सभी धमकियां फर्जी निकलीं, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल:राजधानी में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कोलार स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी सहित अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय को धमकी भरे ईमेल भेजे गए। हालांकि पुलिस जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद सभी धमकियां फर्जी साबित हुई। आपको बता दे कि इससे पहले भी एम्स अस्पताल, पिपुल्स यूनिवर्सिटी और नापतौल विभाग को उड़ाने की धमकी मेल के जरिए दी जा चुकि है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे जेके यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल आईडी पर यह मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे।

कोलार स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी के कैंपस में 21 बम रखे जाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। मेल में यह भी लिखा गया था कि दोपहर 1:30 बजे तक बम हटाए जाएंगे और उससे पहले दोनों संस्थानों को खाली कर दिया जाए।इसके अलावा अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय के मेल आईडी पर भी इसी तरह की धमकी भेजी गई।
पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे
धमकी मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटों की जांच के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला, जिसके बाद राहत की सांस ली गई।
लगातार मिल रहीं धमकियां
भोपाल में पिछले कुछ समय से सरकारी और निजी संस्थानों को लगातार इस तरह के धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। एक ही दिन में दो विश्वविद्यालयों को धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर ईमेल भेजने वालों की तलाश शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
sanjay patidar 
