रिलायंस माइंस में बड़ा हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
सिंगरौली की रिलायंस माइंस में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ओवरबर्डन डंपिंग के दौरान 160 टन क्षमता वाला डंपर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल डंपर चालक गुरुफान अली की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

