Share Market Update: सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 26,100 के नीचे

शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा टूटकर 85,250 पर कारोबार करता दिखा।

Share Market Update: सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 26,100 के नीचे
google

शुक्रवार, 26 दिसंबर को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 100 अंक से भी ज्यादा गिरावट के साथ 85,250 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 30 अंकों की गिरावट हुई है और यह 26,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी है, जबकि बाकी 14 शेयर गिरावट में हैं। निफ्टी के 50 में से 30 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑटो और आईटी शेयरों में तेजी है, जबकि मीडिया और बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Share Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

24 जनवरी, बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 116 अंक की तेजी के साथ 85,409 पर वहीं निफ्टी भी 35 अंक के उछाल के साथ 26,142 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर प्रॉफिट में रहे। निफ्टी के 50 में से 30 शेयर बढ़त में बंद हुए। टॉप गेनर्स में Shriram Finance, Trent, Apollo Hospitals और Bajaj Finance शामिल रहे....पूरी खबर पढ़ें