नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर का ग्रैंड रिसेप्शन, हरियाणा के CM भी पहुंचे
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने 25 दिसंबर को करनाल के द ईडन होटल में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें दोपहर और शाम दोनों इवेंट्स में वे स्टाइलिश आउटफिट में नजर आए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और टेनिस प्लेयर हिमानी मोर ने 25 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा। यह रिसेप्शन करनाल के द ईडन होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें कई राजनेता, खिलाड़ी और कलाकार शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी में एक ही दिन दो इवेंट रखे गए थे।पहला इवेंट दोपहर में हुआ, जिसमें नीरज चोपड़ा काले रंग के सूट में और हिमानी मेहरून रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं शाम के इवेंट में नीरज ऑफ-व्हाइट और हिमानी ग्रीन रंग के आउटफिट में नजर आईं।

दोनों ने पार्टी में हाथों में हाथ डालकर एंट्री ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की एंट्री में "सुल्तान" मूवी का "जग घुमेया थारे जैसा न कोई" बज रहा था, जिससे दोनों रियल लाइफ के अनुष्का और सलमान लग रहे थे।

बता दें कि इसी साल 16 जनवरी 2025 को दोनों ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी। शादी के बाद 19 जनवरी को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए शादी की जानकारी दी थी।

हाल ही में दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। X पर पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा कि- "आज सुबह लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। खेल समेत कई मुद्दों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई!"

Sunday, 24 May, 2026
Wednesday, 31 Dec, 2025
Monday, 26 Oct, 2026
Friday, 30 Oct, 2026
Tuesday, 27 Oct, 2026
Sunday, 18 Oct, 2026
Jyotiraditya Scindia : ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट और VIP तैयारियों...
Monday, 26 Oct, 2026
लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने ट्रम्प समर्थक बोल्सोनारो को हराया,...
Thursday, 28 May, 2026
Tata Motors की नई धांसू पेशकश: Tata Tiago 2026 बनी सबसे सस्ती सेफ कार, पेट्रोल-सीएनजी-ईवी...
Friday, 24 Dec, 2021
शहडोल, मध्यप्रदेश : झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बिना पंजीयन के एलोपैथी चिकित्सा व्यवसाय...
Wednesday, 26 Aug, 2026
Mac Mini and Studio Launch : Apple ने Mac mini को केवल M6 तक सीमित नहीं रखा है।...
Sunday, 01 Nov, 2026
उज्जैन के होटल श्री गंगा में वेस्टेज चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की...
Saturday, 12 Sep, 2026
Weekend ka Vaar : बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपनी अनोखी पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज...
Friday, 30 Oct, 2026
केंद्र सरकार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी 12 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों के महंगाई...
Friday, 23 Oct, 2026
Jio IPO में निवेशकों की बंपर दिलचस्पी, GMP 23% पर पहुंचा; ₹1,377 पर लिस्टिंग का...
Thursday, 15 Oct, 2026
ग्लोबल संकेत कमजोर, फिर भी शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 73,850 पर कारोबार कर रहा;...

