एमपी सरकार की 32 वेबसाइटों पर साइबर अटैक, 48 घंटे में सभी रिकवर
भोपाल में डार्कवेब के जरिए हुए साइबर हमले में एमपी सरकार की 32 वेबसाइटें प्रभावित हुईं, जिन्हें एम-सर्ट ने 48 घंटे में सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया।
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार की 32 वेबसाइटों पर हैकर्स ने डार्कवेब के जरिए साइबर हमला किया, जिसमें जीरो-डे वलनरेबिलिटी सॉफ्टवेयर की खामी का इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि हैकर्स ने पहले से अज्ञात सॉफ्टवेयर कमजोरियों का फायदा उठाकर इन सरकारी वेबसाइटों को निशाना बनाया। प्रभावित वेबसाइटों का आकलन करने पर कुल संख्या 32 तक पहुंच गई। हालांकि, मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (एम-सर्ट) ने एमपीएसईडीसी के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर सभी वेबसाइटों को रिकवर कर लिया। अधिकारियों का दावा है कि समय रहते साइबर अटैक को नियंत्रित कर लिया गया और वेबसाइटों को सुरक्षित कर लिया गया।
Varsha Shrivastava 
