Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,581 पर बंद
17 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही, जहां सेंसेक्स 568 अंक और निफ्टी 172 अंक बढ़कर बंद हुए। मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही, जबकि IT और FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।
17 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 568 अंक की तेजी के साथ 76,071 पर, जबकि निफ्टी 172 अंक की तेजी के साथ 23,581 पर बंद हुआ।
आज IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। IT के Wipro, Infosys और Tata Elxsi के शेयर आज टॉप के लूजर्स रहे हैं।
Sensex Figure on 17 Mar, 2026 10:30 AM: 76,070.84 (via @binnyva)
— Sensex India (@bse_sensex) March 17, 2026
वहीं Metal, Auto और Banking सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। Tata Steel आज 4% से ज्यादा उछला, वहीं Tata Motors, JSW Steel, Hindalco, Mahindra & Mahindra प्रॉफिट में रहे।
Opening Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले

17 मार्च को शेयर बाजार सपाट के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 323.83 अंकों की बढ़त के साथ 75,826.68 पर, जबकि निफ्टी 84.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,493.20 पर खुला। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर प्रॉफिट में हैं, जबकि निफ्टी के भी 50 में से 31 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में UltraTech Cement, Trent, HDFC Bank और Bajaj Finance शामिल हैं...पूरी खबर पढ़ें

