युवक ने ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज को दी भद्दी गालियां और धमकी, वायरल वीडियो से बवाल

रीवा में एक युवक का ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज के लोगो को गाली और धमकी देने का वीडियो वायरल होने से लोगों में गुस्सा फैल गया। समाज के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवक ने ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज को दी भद्दी गालियां और धमकी, वायरल वीडियो से बवाल

मध्य प्रदेश के Rewa में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक युवक ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के खिलाफ गंदी भाषा और गालियां देता नजर आ रहा है। साथ ही वह धमकी भरी बातें भी कर रहा है। इसे देखकर दोनों समाज के लोगों में काफी गुस्सा फैल गया।

जानकारी के अनुसार, युवक ने यह वीडियो फेसबुक पर डाला था। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उसे सेव कर लिया। बाद में युवक ने वीडियो और कमेंट डिलीट कर दिए, लेकिन तब तक मामला फैल चुका था।

समाज में कड़ी नाराजगी 

वीडियो सामने आने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और श्री राजपूत करणी सेना ने कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो समाज में नफरत फैलाते हैं और माहौल खराब करते हैं।

इस मामले में लोगों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुस्साए लोग पुलिस कंट्रोल रूम भी पहुंचे और नारेबाजी की। 

FIR की उठी मांग 

आवेदन में कहा गया है कि आरोपी ने जानबूझकर जाति के नाम पर भड़काऊ बातें की हैं और धमकी दी है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर सबूत सुरक्षित किए जाएं, ताकि कोई छेड़छाड़ न हो।

लोगों ने पुलिस से जल्द FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आगे कोई इस तरह की हरकत न करे।

SP शैलेन्द्र सिंह चौहान का बयान 

“अगर कोई भी व्यक्ति जातीय वैमनस्य फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई हुई है और आगे भी जारी रहेगी।”