मकर संक्रांति पर रीवा पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
मकर संक्रांति को लेकर रीवा पुलिस अलर्ट है। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में खतरनाक चाइनीज मांझा जब्त किया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
मकर संक्रांति के त्योहार को देखते हुए रीवा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। खासकर जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने शहर में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा लोगों और पक्षियों के लिए बहुत खतरनाक है। इसी वजह से रीवा पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर सभी थाना क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई शुरू की है।

इसी दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया है। यह मांझा कई बोरियों में भरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझे से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान गई है। इससे पक्षी भी बुरी तरह घायल होते हैं।

CSP राजीव पाठक
इस मामले में CSP राजीव पाठक ने बताया कि मकर संक्रांति को देखते हुए चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह मांझा बहुत खतरनाक है और इंसानों व पक्षियों दोनों को नुकसान पहुंचाता है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
रीवा पुलिस ने साफ कहा है कि चाइनीज मांझे की बिक्री, रखने और इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से शहर में सुरक्षा और व्यवस्था मजबूत हो रही है।
Saba Rasool 
