₹19,999 में लॉन्च हुआ Realme P4 Pro 5G, दमदार फीचर्स और जबरदस्त ऑफर्स के साथ!

Realme P4 Pro 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹24,999 है, लेकिन ऑफर्स के साथ इसे ₹19,999 में खरीदा जा सकता है।

₹19,999 में लॉन्च हुआ Realme P4 Pro 5G, दमदार फीचर्स और जबरदस्त ऑफर्स के साथ!
google

रियलमी P4 Pro 5G की धमाकेदार सेल शुरू हो गई है. पिछले हफ्ते 21 अगस्त को ही रियलमी P4 Pro 5G को लांच किया गया था और आज से इसे अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर available कर दिया गया है. आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइटइस पर इसकी सेल शुरू हो गई हैं. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट में स्पेशल ऑफर्स के साथ ये आपको 19,999 रुपये मै मिल सकता हैं.

स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4 Pro 5G में 6.8-इंच का FHD+ AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आपको मिल जाएगा. हाई परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और AI Hyper Vision चिप का कॉम्बिनेशन है,जिससे गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस में फोन स्मूथ परफॉर्म करेगा।

कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर (OIS) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP OV50D फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियलमी के इस फोन में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps को सपोर्ट करते हैं.

अगर आप भी बजट वाले और अच्छे क्वालिटी वाले स्मार्टफोन की तलाश में है तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.