पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव भाजपा में शामिल, पार्टी ने बनाया प्रदेश प्रवक्ता
पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक और दल-बदल देखने को मिला है. पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) गौरव रणदिवे की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा.
भाजपा में शामिल होने के साथ ही पार्टी ने राकेश यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है. पार्टी नेतृत्व ने उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है. राकेश यादव के भाजपा में शामिल होने को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि उनके आने से भाजपा को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलेगी.

