पटवारी के आरोपों पर BJP का पलटवार, सरदार सरोवर भुगतान पर क्या बोले आशीष अग्रवाल?
भोपाल में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सरदार सरोवर बांध से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। साथ ही दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया और ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य प्रतिमा विवाद पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए निर्माण में कमी मिलने पर कार्रवाई का भरोसा भी जताया।

