रायपुर कर्चुलियान के कोष्टा मार्ग में भयानक एक्सीडेंट, ऑन-द-स्पॉट तीन की मौत

रीवा–मंगावां हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसा ऐसा है जिसको देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे पर जांच शुरू कर दी गई

रायपुर कर्चुलियान के कोष्टा मार्ग में भयानक एक्सीडेंट, ऑन-द-स्पॉट तीन की मौत

रीवा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रायपुर कर्चुलियान के कोष्टा मार्ग के महर्षि मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग बाइक से सड़क पार कर रहे थे। तभी पीछे प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

मातम में तब्दील हुआ खुशियों वाला घर 

मृतकों के नाम शीतल विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्माऔर भागवत विश्वकर्मा बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भागवत विश्वकर्मा अपने बेटे शुभम विशवकर्मा की 25 फरवरी की शादी का कार्ड चिरहुला मंदिर पर चढाने जा रहे थे। 

हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और कार चालक पर कार्रवाई की जाएगी।