Parliament Monsoon Session: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन, Ram Mandir चढ़ावा मुद्दे पर संसद में फिर हंगामा, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने Taxation and Other Laws (Amendment) Bill पेश किया।

Parliament Monsoon Session: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित

New Delhi। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट ही चल पाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस दौरान टैक्स संशोधन से जुड़े बिल पेश किए। इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने 'चंदा चोर' के नारे लगाए।

वहीं, राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं। सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।

5 अहम बिल पास करने की कोशिश करेगी सरकार

सरकार आज Income Tax Amendment Bill समेत पांच अहम विधेयकों को आगे बढ़ाने और दोनों सदनों से मंजूरी दिलाने की कोशिश कर सकती है। वहीं, Ram Mandir के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के आसार भी बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से इसी मुद्दे पर Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही बार-बार प्रभावित हो रही है।

Ram Mandir मुद्दे पर फिर गरमा सकता है सदन

पिछले 31 जुलाई से विपक्ष लगातार Ram Mandir के चढ़ावे से जुड़े मामले को संसद में उठा रहा है। सोमवार को भी विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण Lok Sabha की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।

सरकार आज इन बिलों को आगे बढ़ाने की तैयारी में

सरकार आज जिन प्रमुख विधेयकों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, उनमें Income Tax Amendment Bill, Birth and Death Registration Amendment Bill, Foreign Contribution Regulation (FCRA) Amendment Bill, Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill और MSME Development Amendment Bill शामिल हैं। सरकार चाहती है कि इन विधेयकों पर जल्द चर्चा पूरी हो और उन्हें दोनों सदनों से मंजूरी मिल सके।

अब तक कितने बिल हुए पास

इस मानसून सत्र के लिए कुल आठ विधेयक सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें Vande Mataram Bill और Public Examination Amendment Bill (पेपर लीक से संबंधित) दोनों सदनों से पारित हो चुके हैं।

इसके अलावा Supreme Court (Number of Judges) Amendment Bill को Lok Sabha ने मंजूरी दे दी है। इस बिल के तहत Chief Justice of India (CJI) सहित सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का प्रावधान है। वहीं Rajya Sabha ने MSME Development Amendment Bill, 2026 को पारित किया है। इस विधेयक का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना और भुगतान में देरी की समस्या को कम करना है।

आज संसद की कार्यवाही में सरकार की कोशिश लंबित विधेयकों को आगे बढ़ाने की होगी, जबकि विपक्ष Ram Mandir चढ़ावा विवाद समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।