Datia जीत के बाद एक्शन मोड में Congress: Delhi में आज बड़ी बैठक, 10 जिला अध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

Delhi में Congress की समीक्षा बैठक: जिला अध्यक्षों के कामकाज की होगी समीक्षा, 4 कैटेगरी में बांटे जिले, हटाए जा सकते हैं सबसे फिसड्‌डी जिला अध्यक्ष, 10 पदाधिकारियों पर कार्रवाई संभव

Datia जीत के बाद एक्शन मोड में Congress: Delhi में आज बड़ी बैठक, 10 जिला अध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

New Delhi। Madhya Pradesh Congress के जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा के लिए आज Delhi स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठक होगी। संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले साल अगस्त में नियुक्त जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। बैठक में कमजोर प्रदर्शन करने वाले कुछ जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

दो चरणों में होगी समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव KC Venugopal करेंगे। पहले चरण में Jitu Patwari, Umang Singhar और प्रदेश प्रभारी Harish Chaudhary के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा होगी। इसके बाद दूसरे चरण में जिला अध्यक्षों से सीधे बातचीत कर उनके कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

4 कैटेगरी में बांटे गए जिला अध्यक्ष

कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को उनके प्रदर्शन के आधार पर A, B, C और D चार श्रेणियों में बांटा है।

A कैटेगरी में शामिल अध्यक्षों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन नेताओं से बाद में Rahul Gandhi खुद चर्चा करेंगे।

B कैटेगरी के जिला अध्यक्षों को अपनी कार्यशैली और संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी सुझाव दिए जाएंगे, ताकि वे आगे A श्रेणी में जगह बना सकें।

C कैटेगरी के अध्यक्षों को अंतिम मौका दिया जाएगा। उन्हें तय समय के भीतर अपना प्रदर्शन सुधारने के निर्देश मिल सकते हैं।

D कैटेगरी के 10 जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई!

सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले D कैटेगरी के करीब 10 जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, समीक्षा बैठक के बाद उन्हें पद से हटाने के आदेश कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

हाल ही में Datia में मिली जीत के बाद कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों से पहले संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।