MP सरकार का युवाओं पर फोकस, GEN-Z के लिए कई स्कीम

मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए कई योजनाओं और पहलों पर फोकस कर रही है। GEN-Z युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्किल डेवलपमेंट, रोजगार के अवसर, स्टार्टअप और करियर से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।