मंथन- दी यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यशाला संपन्न, पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप के CMD मृगेंद्र सिंह हुए शामिल

दो दिवसीय मंथन- दी यूथ पार्लियामेंट, 2026 युवा संसद कार्यशाला  शिप्रा सभागार बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साह पूर्ण सहभागिता ने लोकतांत्रिक मूल्य के प्रति उनकी जागरूकता प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

मंथन- दी यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यशाला संपन्न, पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप के CMD मृगेंद्र सिंह हुए शामिल

भोपाल: दो दिवसीय मंथन- दी यूथ पार्लियामेंट, 2026 युवा संसद कार्यशाला  शिप्रा सभागार बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साह पूर्ण सहभागिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी जागरूकता प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। पहले दिन मंथन -दी यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यशाला में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

कार्यशाला में इन समितियो का किया गया गठन

कार्यशाला में लोकसभा , राज्यसभा, मध्य प्रदेश विधानसभा , भारतीय महिला संसद  समितियां का गठन किया गया।प्रतिभागियों ने सत्ता और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विधेयकों पर चर्चा की, प्रश्नकाल का संचालन किया, और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखें।

यह देश युवाओं का- नरेंद्र सिंह तोमर

 कार्यक्रम के पहले दिन 21 फरवरी 2026 शनिवार को मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रहे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यह देश युवाओं का है और युवाओं को अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

छात्र परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करें- मृगेंद्र सिंह

कार्यशाला के दुसरे दिन रविवार को पब्लिक वाणी मीडिया समुह के CMD मृगेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि छात्र परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करें तो वे अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।उन्होने आज की राजनीति के बारे में विद्यार्थियों को बारीकी से समझाया।

दूसरे दिन 22 फरवरी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर विनय कपूर मेहरा, पूर्व कुलपति, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, हरियाणा उपस्थित रहे।समारोह के दौरान राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा तथा भारतीय महिला संसद की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

समिति के विजेता छात्र-छात्राएं

लोकसभा
अमरिंदर सिंह राजा (तनय शर्मा)
अनुराग ठाकुर (शिवम उपाध्याय)
असदुद्दीन ओवैसी (आदिब खान)

राज्यसभा
संजय राउत (धनंजय कटारे)
कार्तिकेय शर्मा (आदित्य चौधरी)
कपिल सिब्बल (एकार्थ वालुस्कर)

मध्य प्रदेश विधानसभा
सिद्धार्थ कुशवाहा (यशवर्धन प्रताप)
आदिल सिंह (विनय मोहन)
मोहन यादव (आर्युष शैव)
विक्रांत भूरिया (लोकेन्द्र बिलवाल)

भारतीय महिला संसद
ममता बनर्जी (रंगनी ओझा)
नूपुर शर्मा (प्रांहली द्विवेदी)
महुआ मोइत्रा (प्रांजली तिवारी)