टी-20 वर्ल्डकप सुपर 8- अफ्रीका को लगा चौथा झटका, शिवम दुबे ने किया डेवल्ड को आउट

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है.

टी-20 वर्ल्डकप सुपर 8- अफ्रीका को लगा चौथा झटका, शिवम दुबे ने किया डेवल्ड को आउट

टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सुपर-8 मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. अफ्रीकी टीम ने 4 ओवर में 20 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर क्रीज पर हैं. 

रियान रिकेल्टन 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया. उन्होंने क्विंटन डी कॉक (6 रन) को बोल्ड किया. अर्शदीप सिंह ने ऐडन मार्करम (4 रन) को कैच कराया. उन्होंने मार्करम को 7वीं बार पवेलियन भेजा है.

कप्तान ऐडन मार्करम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए हैं.  जबकि, भारतीय टीम में कोई चेंज नहीं हुआ है यानी कि टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे.