KKR बिगाड़ेगी SRH का समीकरण! इस धाकड़ बॉलर की एंट्री लगभग फाइनल

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें, तो IPL में सनराइजर्स के खिलाफ KKR को बढ़त हासिल है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. इन 31 मैचों में से KKR ने 19 और सनराइजर्स ने 11 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा एक मैच टाई रहा.

KKR बिगाड़ेगी SRH का समीकरण!  इस धाकड़ बॉलर की एंट्री लगभग फाइनल

IPL 2026 में 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले में KKR की टीम SRH का समीकरण बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगी. हालांकि अभी तक KKR की टीम लाय में नहीं दिखी है.  कोलकाता करीब- करीब प्लेऑफ की रेस से बाहर है. IPL 2026 में KKR ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 2 में जीत मिली और 5 में हार. एक मैच बारिश की वजह से नो रिजल्ट रहा. टीम की इस परफॉर्मेंस को देखकर कहा जा सकता है कि इस सीजन उसके लिए प्लेऑफ की राह दूर की कौड़ी है. ऐसे में जब वह SRH के खिलाफ उतरेगी, तो उसका इरादा सनराइजर्स का समीकरण बिगाड़ना होगा.

अभी तक सिर्फ दो मैच जीती KKR


PL 2026 में कोलकात की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है. इन दो जीते के बाद टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ है. हाल ही में कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज की. ऐसे में वह कोलकाता को टक्कर देने में कोई चूक नहीं करेगी. साथ ही इस मुकाबले में टीम धाकड़ पेसर मथीशा पथ‍िराना को उतार सकती है. 

लगातार 5 मैच जीतकर आ रही SRH

IPL 2026 में अगर SRH के साथ कोई अनहोनी नहीं होती, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 मैच जीत चुकी है और उसके 12 पॉइंट्स हैं. SRH की टीम पिछले 5 मैच लगातार जीती है. इस दौरान उसने बड़ी-बड़ी टीमों को डोमिनेट किया. लगातार 5 मैच जीतने के बाद, पैट कमिंस की टीम के हौसले 7वें आसमान पर हैं. ऐसे में उसके आगे कोलकाता नाइट राइडर्स की राह आसान नहीं होगी.

SRH vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड


IPL के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम स्ट्रगल कर रही है. इस सीजन में न टीम की बैटिंग चली और न ही बॉलिंग. यही वजह है कि पॉइंट्स टेबल में KKR 8वें नंबर पर हैं. यहां से वापसी करने उसके लिए काफी मुश्किल है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो IPL में सनराइजर्स के खिलाफ KKR को बढ़त हासिल है. दोनों टीमों के बीच अब तक  31 मैच खेले गए हैं. इन 31 मैचों में से KKR ने 19 और सनराइजर्स ने 11 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा एक मैच टाई रहा. 

वहीं, हैदराबाद के राजीव गाधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भी कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़त हासिल है. इस ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं. इन 7 मैचों में से KKR ने 4 और SRH ने 3 मुकाबले जीते हैं. इस तरह आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि कोलकाता का पलड़ा भारी है. लेकिन, इस सीजन अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं, उससे कोलकाता को तगड़ी चुनौती मिलेगी.