Indonesia में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 5 की मौत; कई इमारतें गिरीं
समुद्र के नीचे आया शक्तिशाली भूकंप, Flores में मची अफरा-तफरी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा
Indonesia में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। भूकंप के कारण कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा और कुछ ढांचे गिर गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 5 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।

भूकंप का केंद्र Flores क्षेत्र के पास समुद्र के नीचे था। USGS के अनुसार इसका केंद्र Ende से करीब 68 किलोमीटर दूर और लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। तेज झटकों के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। इनमें 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके शामिल बताए गए हैं।

सुनामी की चेतावनी जारी
भूकंप के बाद BMKG ने कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। लोगों को समुद्र से दूर जाने और सुरक्षित या ऊंची जगह पर पहुंचने की सलाह दी गई। करीब तीन घंटे बाद चेतावनी हटा दी गई, क्योंकि एक मीटर से कम ऊंची लहरें दर्ज की गई थीं।

इमारतें क्षतिग्रस्त, लोग घरों से बाहर निकले
Maumere और आसपास के इलाकों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। अस्पताल में मरीजों को भी सुरक्षा के लिए बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में इमारतों को गिरते और लोगों को घरों से बाहर निकलते देखा गया है, हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की टीमें नुकसान और राहत कार्यों का जायजा ले रही हैं।
Varsha Shrivastava 
