युवक से रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

युवक से रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से दर्ज हैं 34 आपराधिक प्रकरण, कोठी पुलिस की कार्रवाई

युवक से रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सतना: युवक का रास्ता रोक कर रुपए की मांग करते हुए गाली-गलौज करते हुए जातिगत रूप से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देते हुए हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे डाल दिया। इस संंबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक जुलाई को कोठी थानान्तर्गत झाली निवासी चुनकाई प्रसाद प्रजापति पिता लालमनि 39 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही आदतन बदमाश मन्नू उर्फ मनोज ने रास्ता रोक कर रुपए की मांग की। रुपए देने से इंकार करने पर मारपीट करते हुए गाली-गलौज कर जातिगत रूप से अपमानित किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कोठी टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि गुरूवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर रंगदारी की मांग करने वाले हिस्ट्रीशीटर मन्नू उर्फ मनोज सिंह पिता रामनरेश सिंह 40 वर्ष निवासी झाली को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई अश्विनीधर द्विवेदी, राज बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, राम नरेश बैगा, आरक्षक अमित दीक्षित शामिल रहे।