दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक के गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
दिल्ली के टिकरी कलां में CNG भरवाते समय ट्रक के गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
नई दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली के बाहरी इलाके टिकरी कलां में बुधवार को CNG भरवाते समय एक ट्रक के गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में CNG स्टेशन के कर्मचारी शामिल हैं।
CNG भरते समय हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक हादसा टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित CNG स्टेशन पर हुआ। ट्रक में CNG भरी जा रही थी, तभी उसके गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के समय ट्रक के आसपास करीब छह लोग मौजूद थे और सभी इसकी चपेट में आ गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां
दिल्ली फायर सर्विस को घटना की सूचना दोपहर 3:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
तीन लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक मनीष, उम्र करीब 25 वर्ष, की मौत मौके पर ही हो गई। वह पश्चिमी दिल्ली की बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था।
दूसरे मृतक की पहचान सनी, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी निजामपुर के रूप में हुई है। सनी को धमाके के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तीसरे मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक CNG/फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी थे।
तीन घायल, हालत गंभीर
VIDEO | Delhi: Visuals from the CNG station where one person was killed and five others injured after a truck's gas cylinder exploded while being refilled in outer Delhi's Tikri Kalan.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p)#Delhi pic.twitter.com/hU0MWTyx2W
हादसे में घायल हुए तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान के संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं
पुलिस और दमकल विभाग ने बताया कि विस्फोट की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि CNG भरने के दौरान सिलेंडर में किस तकनीकी या अन्य कारण से विस्फोट हुआ।

फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि अभी स्थिति को नियंत्रण में बताया गया है।
CNG भराते समय इन बातो घ्यान


