केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पीएम मोदी पर लिखी किताब ‘अपनापन’ का आज दिल्ली में विमोचन

शिवराज सिंह चौहान ने लिखी पीएम मोदी पर किताब: ‘अपनापन’ में 35 साल के अनुभवों के साथ साझा किया नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पीएम मोदी पर लिखी किताब ‘अपनापन’ का आज दिल्ली में विमोचन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का विमोचन आज 26 मई को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में किया गया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ उनके लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक संबंधों पर आधारित है।

उपराष्ट्रपति ने किया किताब का विमोचन

इस समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा (H. D. Deve Gowda) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और किताब का विमोचन किया। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA सांसदों के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 

35 सालों के अनुभवों का संकलन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पुस्तक में पिछले 35 सालों में नरेंद्र मोदी के साथ अपने अनुभवों को शामिल किया है। इसकी शुरुआत 1991 की एकता यात्रा से मानी जा रही है, जब मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक प्रभारी थे। पुस्तक में मोदी के नेतृत्व, अनुशासन, सुशासन और जनसेवा के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगी किताब

मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार यह पुस्तक केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं है, बल्कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी के “कर्मयोगी स्वभाव”, समर्पण और जनसेवा की भावना को दर्शाया गया है। उनका कहना है कि यह पुस्तक युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।