राहुल गांधी ने कहा मोदी वन मैन शो चला रहे हैं, उनके फैसले से सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा हो रहा

मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने का विरोध कांग्रेस सड़कों पर उतरकर करेगी. इसकी जानकारी कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी

राहुल गांधी ने कहा मोदी वन मैन शो चला रहे हैं, उनके फैसले से सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा हो रहा

मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने का विरोध कांग्रेस सड़कों पर उतरकर करेगी. इसकी जानकारी कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी. उन्होंने कहा- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है. इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया. 

कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी ने क्या कहा-

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला कैबिनेट और राज्यों से बिना पूछे लिया गया है. राहुल ने कहा मोदी वन मैन शो चला रहे हैं. मोदी जी का जो मन होता वो करते हैं. उनके फैसले का फायदा 2-3 अरबपतियों को मिल रहा है. इसका नुकसान ग्रामीण इलाकों को हो रहा है. 

राहुल ने आगे कहा कि- मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी. मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था. यानी इससे देश के करोड़ों लोगों को मिनिमम वेज (न्यूनतम आय) मिलती थी. मनरेगा बंद करना डायरेक्ट राइट बेस्ड के कॉन्सेप्ट पर आक्रमण है. ये जो पैसा लिया जा रहा है, वो राज्यों से छीनकर केंद्र सरकार ले रहा है. ये पावर और फाइनेंस का कान्ट्रैक्शन है. ये फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है.