CM मोहन यादव ने इंदौर गोपाल मंदिर में किए दर्शन

मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन से इंदौर पहुंचे। पहले वे गोपाल मंदिर गए, जहां उन्होंने हाल ही में बने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। और भगवान के दर्शन किए

CM मोहन यादव ने इंदौर गोपाल मंदिर में किए दर्शन

इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन से इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे गोपाल मंदिर गए, जहां उन्होंने हाल ही में बने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि इस हॉल में छोटे-स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे

मुख्यमंत्री मंदिर की पहली मंजिल पर भी गए और झरोखे से लोगों का अभिवादन किया। मंदिर में लगभग 20 मिनट रुककर उन्होंने दर्शन किए। वहां से उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर रवाना हुआ,

काफिला रुकवाकर थाने पहुंचे CM

लेकिन रास्ते में वे एमजी रोड थाने पर भी रुके। थाने में उन्होंने निरीक्षण किया, पुलिसकर्मियों से दर्ज मामलों के बारे में पूछा और नए भवन में किसी तरह की दिक्कत न होने की जानकारी ली।

NDA की जीत पर मनाया जश्न

इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर मनाए गए जश्न में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे बड़वानी के लिए रवाना हो गए, जहां वे जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।