BJP सांसद VD Sharma की पत्नी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, Stuti Mishra की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा सामने आई। 

BJP सांसद VD Sharma की पत्नी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, Stuti Mishra की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

BJP के वरिष्ठ नेता और Khajuraho से सांसद VD Sharma की पत्नी Stuti Mishra अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने Delhi में चल रहे NEET Exam से जुड़े छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा हो रही है।

Stuti Mishra ने अपने पोस्ट में लिखा- छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से लेना चाहिए, इस देश का भविष्य है। समन्वय से काम होना चाहिए। बड़े पद पर बैठे लोगो को ज़िद्द नहीं करनी चाहिए। बच्चों की बात को मानना चाहिए वो ग़लत नहीं। सरकार से नहीं उम्मीद करेंगे तो किससे करेंगे। प्यार की ताक़त सबसे बड़ी होती है, हर बच्चे को प्रेम सहानुभूति की आवश्यकता है, प्रेम से बात करें। 

पोस्ट करने के बाद एडिट की, आधा हिस्सा हटाया

अपने पोस्ट के दूसरे हिस्से में Stuti Mishra ने लिखा- कि क्षमा मांगने से कोई छोटा नहीं जो इस कृत के लिए उत्तरदाई हैं उन्हें दंड होना ही चाहिए। परंतु युवाओं की मांगों को सुनना आवश्यक है। निशंदेह वो एकजुट हैं। उनके साथ न्याय होना चाहिए। छात्र आंदोलन से जुड़े लोगों को इतना मौन धारण करना शोभा नहीं देता। ये बच्चे तो मासूम होते हैं। हालांकि उन्होंने इस बाद में एडिट कर दिया और ये लाइन पोस्ट से हटा दी।

हालांकि, बाद में उन्होंने अपने पोस्ट को एडिट कर दिया। 

पहले भी की पोस्ट- 10% EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल

यह पहला मौका नहीं है जब Stuti Mishra का कोई सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आया हो। करीब 2 महीने पहले उन्होंने बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों पर एक तीखा कटाक्ष किया था। स्तुति मिश्रा ने फेसबुक पोस्ट पर यह तंज कसते हुए लिखा था- हम उस समय में है की वो दिन दूर नहीं की बैंक होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन के साथ पेट्रोल और डीजल लोन भी उपलब्ध कराएगा 10% ईएमआई के साथ। ये दौर बड़ा खराब है इतिहास का, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का नुकसान आम जनता का।

इसे बीजेपी सरकार पर अपनों का ही हमला माना जाने लगा।  लेकिन, जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ और विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया, स्तुति मिश्रा ने तत्काल 'यू-टर्न' लेते हुए एक लंबी सफाई पेश की।