NEET पेपर लीक पर संसद में घमासान, विपक्ष ने PM Modi से सदन में मांगा जवाब
विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग पर अड़े, Mallikarjun Kharge बोले- PM Modi सदन में आकर दें बयान
NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर Parliament Monsoon Session में विपक्ष का विरोध जारी है। शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने Parliament के Makar Dwar के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विपक्ष ने Education Minister Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

कांग्रेस अध्यक्ष और Rajya Sabha में विपक्ष के नेता Mallikarjun Kharge ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को संसद में आकर इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर PM Modi सदन में अपनी बात रखते हैं, तभी विपक्ष उनकी बातों को सही मानेगा।
Kharge बोले- रात 12 बजे संदेश नहीं, सदन में दें जवाब
Mallikarjun Kharge ने प्रधानमंत्री के आधी रात जारी किए गए वीडियो संदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि PM Modi को संसद में आकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और सरकार को यहीं जवाब देना चाहिए। विपक्ष का कहना है कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर बाद स्थगित
शुक्रवार सुबह 11 बजे Lok Sabha की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण करीब चार मिनट बाद ही इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी सांसदों ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार से जवाब की मांग की।

वहीं, सत्तारूढ़ BJP ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर शुक्रवार को Parliament में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। NDA सांसदों को सदन की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने को कहा गया है। इस बीच दोपहर 1 बजे Cabinet Meeting भी प्रस्तावित है। इससे पहले PM Modi ने वीडियो संदेश जारी कर बताया था कि पेपर लीक मामले में सख्त सजा के प्रावधान वाले प्रस्ताव पर Cabinet में चर्चा होगी।
Varsha Shrivastava 
