Dubai में CM Dr. Mohan Yadav बोले- निवेशकों के लिए खत्म किए 900 कानून, जरूरत पड़ी तो देंगे पॉलिसी में छूट

AIM Congress 2026 में MP का बड़ा दावा: 29 दिन में जमीन, 30% तक सब्सिडी और आसान नीतियों से निवेशकों को लुभा रही सरकार। इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संबोधित

Dubai में CM Dr. Mohan Yadav बोले- निवेशकों के लिए खत्म किए 900 कानून, जरूरत पड़ी तो देंगे पॉलिसी में छूट

मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योग और कारोबार को आसान बनाने के लिए सरकार ने 2700 से ज्यादा नियमों और करीब 900 कानूनों को खत्म किया है। सरकार का मकसद निवेशकों के लिए ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में कम से कम परेशानी हो। जरूरत पड़ने पर निवेशकों को तय नीतियों में जरूरी छूट भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह बात Dubai में आयोजित AIM Congress 2026 के तीसरे दिन आयोजित “Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh” में कही। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और अगले साल होने वाली Global Investors Summit (GIS) 2027 में शामिल होने का न्योता दिया।

निवेशकों के लिए नीतियां आसान कीं

Dr. Mohan Yadav ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए नियमों को आसान किया गया है। 2700 से ज्यादा नियमों और लगभग 900 कानूनों को खत्म करने से कारोबार के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है। सरकार निवेशकों की जरूरत के अनुसार नीतियों में जरूरी बदलाव और छूट देने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश संभावनाओं से भरा राज्य है। यहां Mining, Green Energy, Tourism, Logistics, Manufacturing और दूसरे क्षेत्रों में निवेश के बड़े अवसर हैं।

Mining और Green Energy में बड़े अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में Mining Sector में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को Diamond, Gold, Copper, Manganese और Limestone जैसे खनिज संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में Green Energy को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राज्य में उद्योगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और Renewable Energy Projects को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि Hotel Business शुरू करने वाले निवेशकों को सरकार 30 प्रतिशत तक Capital Subsidy दे रही है।

UAE से सीधी एयर कनेक्टिविटी

सीएम Dr. Mohan Yadav ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश की बेहतर Aviation Policies में से एक लागू है। अब प्रदेश से UAE और Abu Dhabi के लिए सीधी Air Connectivity उपलब्ध है। सरकार Flight Connectivity को बढ़ावा देने के लिए प्रति फ्लाइट VGF भी दे रही है।

उन्होंने बताया कि अगले महीने Sharjah के लिए भी Flight Service शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनकी लगातार दूसरी Dubai यात्रा है और वे मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर लगातार उद्योगपतियों से संवाद कर रहे हैं।

15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में करीब 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अब जमीन पर नजर आने लगे हैं। मध्यप्रदेश से वर्तमान में 76 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का Export हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य देश में तेज Economic Growth और रोजगार बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी आसान की गई है। अब Industrial Unit के लिए सिर्फ 29 दिन में जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार On-the-Spot Land Allotment पर जोर दे रही है। राज्य में 1 लाख से ज्यादा का Industrial Land Bank और 5 लाख किलोमीटर से अधिक का Road Network मौजूद है।

Logistics, Mining और Tourism में निवेश के मौके

सेशन में Additional Chief Secretary Neeraj Mandloi ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य की Connectivity, Investment-Friendly Policies और Industrial Ecosystem पर Presentation दिया।

उन्होंने बताया कि Logistics Policy 2025 के तहत Fixed Capital Investment पर 30 प्रतिशत तक सहायता सहित कई Incentives दिए जा रहे हैं। Multi-Modal Logistics Parks, Narmada Expressway और Delhi-Nagpur Industrial Corridor से जुड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश के अवसर मौजूद हैं।

Tourism Sector में भी मध्यप्रदेश को बड़ा बाजार बताया गया। सरकार के मुताबिक वर्ष 2024 में प्रदेश में 13.41 करोड़ पर्यटक पहुंचे। Tourism Policy 2025 के तहत Capital Investment पर 30 प्रतिशत तक Subsidy, Stamp Duty Reimbursement और 90 साल तक की Lease जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

India-UAE Partnership को लेकर भी चर्चा

India's Consul General in Dubai Dr. E. Vishnuvardhan Reddy ने कहा कि India और UAE के बीच Strategic Partnership लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने Dr. Mohan Yadav के उद्योग जगत के साथ लगातार संवाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की बेहतर Connectivity, तेज Economic Growth और Tourism तथा Spiritual Tourism की संभावनाएं निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

IPF UAE National President Jitendra Vaidya ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए कई अवसर मौजूद हैं। वहीं उद्योगपति और सांसद Rajinder Gupta ने कहा कि मध्यप्रदेश देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने निवेशकों से कहा कि मध्यप्रदेश विकास और निवेश के लिए तैयार है। उन्होंने GIS 2027 में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी और मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है।