राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि: PM समेत कई नेताओं ने बापू को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 30 जनवरी को 78वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि: PM समेत कई नेताओं ने बापू को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 30 जनवरी को 78वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर बापू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिद्धांत पर जोर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से उन्होंने बापू को नमन करते हुए लिखा, "पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है। ‘अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते।’ (अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है, अहिंसा ही सबसे बड़ा तप है और अहिंसा ही परम सत्य है, जिससे धर्म की स्थापना होती है।)"

मल्लिकार्जुन खरगे ने बापू को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बापू के पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "वैश्णव जन तो तेने कहिये जे, पीड़ परायी जाणे रे, पर-दुख्खे उपकार करे तोये, मन अभिमान ना आणे रे (सच्चा ईश्वर भक्त वही है, जो दूसरों के दुःख-दर्द को समझता है, दूसरों पर उपकार करता है, लेकिन अपने मन में किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं आने देता है) " उन्होंने आगे लिखा, "जिस नफ़रत ने हमें बापू से जुदा किया, उसका तोड़ भी बापू की ही राह है… सत्य का उजाला, अहिंसा की ताकत, और प्रेम की करुणा।"

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परम श्रद्धेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपने सत्य, अहिंसा एवं एकता के संदेश से मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। आपका जीवन लोककल्याण के पावन ध्येय की प्राप्ति का अनुकरणीय अध्याय है।