Tanushree Dutta Statement : 'शैतान समाप्त हो चुका है', नाना पाटेकर को लेकर तनुश्री दत्ता के बयान पर विवाद, हो रहीं ट्रोल
Tanushree Dutta Statement : नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उन्हें 'Evil Dead' कहा, जिससे विवाद और ट्रोलिंग शुरू हो गई। उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और MeToo Movement के बाद हुई परेशानियों का खुलासा किया।
Tanushree Dutta Statement : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुरे देश और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है, इस बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर को लेकर दिया विवादित बयान चर्चा में है। तनुश्री ने नाना के निधन के बाद उन्हें EVIL DEAD कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालो की लाइन लग गई। तनुश्री ने भी अपनी बात रखते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया।
नाना को लेकर तनुश्री ने क्या कहा था ?
लखनऊ में एक वर्क इवेंट में शामिल होने जा रही तनुश्री ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर मिली। उन्होंने वीडियो में नाना को Evil Dead कहा। तनुश्री ने आगे कहा उन्हें चिंता है कि मीडिया ‘इविल डेड’ या इस पूरे मामले पर ध्यान देगा, जबकि वह अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने वीडियो के अंत में परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। वीडियो जारी करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।
This is Pathetic ???????? #TanushreeDutta says she's heard about #NanaPatekar's demise and is worried that her event might get affect by this. "Evil Dead.Such an odd day. I have an important event today and now this. Media will be asking questions and I'll give my reaction to all of them."
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) October 8, 2026
हेटर्स को तनुश्री ने दिया जवाब
'इविल डेड' वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिल रही नेगेटिविटी की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। तनुश्री ने कहा कि दुनिया में हर व्यक्ति का किसी दूसरे इंसान के साथ अलग अनुभव हो सकता है और उनके साथ क्या हुआ, यह वह खुद जानती हैं।
तनुश्री ने कहा कि वह पुरानी बातों को दोबारा उठाना नहीं चाहती थीं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया को भी दबाकर रखा था। लेकिन उनके बयान को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उससे वह हैरान हैं।
Shameful Statement by #TanushreeDutta About Nana Patekar! ???? Tanushree Dutta didn’t hold back, calling #NanaPatekar a “sadistic, sick psychopath” and saying he should have died much earlier. She even used abusive language while speaking about him. Whatever the past differences may have been, speaking this way about someone who has passed away is deeply disturbing. ???????? What do you think of Tanushree Dutta’s statement? ????
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) October 9, 2026
'मरने से किए हुए काम खत्म नहीं होते'
अभिनेत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत हो जाने का मतलब यह नहीं है कि उसके किए गए गलत कामों को भुला दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने दूसरों को परेशान किया या पीड़ा पहुंचाई, उसके कामों को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि वह अब जिंदा नहीं है। तनुश्री ने माफी और पश्चाताप का जिक्र करते हुए कहा कि माफी मांगने के लिए व्यक्ति को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बिना अपनी गलती माने और पश्चाताप किए माफी की उम्मीद करना सही नहीं है।
'मीटू के बाद मेरी जिंदगी बदल गई'
तनुश्री ने अपने साथ हुए अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि मीटू आंदोलन के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई। उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी रोकी गई और कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। अभिनेत्री ने कहा कि उनके साथ हुई कुछ घटनाओं के बारे में वह सार्वजनिक रूप से बता भी नहीं सकतीं।
तनुश्री ने स्पष्ट किया कि 'इविल डेड' कहने के पीछे उनका अपना अनुभव और उससे जुड़ी भावनाएं थीं। अभिनेत्री ने ट्रोल करने वालों से कहा कि वे खुद को उनकी परिस्थितियों में रखकर देखें। उन्होंने दावा किया कि 2018 के बाद हालात खराब हुए और 2020 के बाद उनकी जान पर हमले हुए। तनुश्री ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इन परिस्थितियों को सहन किया है और उनके अनुभवों को जाने बिना उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने अपने अनुभवों को याद करते हुए कहा, 'शैतान मरा है।'
नाना पाटेकर के निधन मामले में केस दर्ज
गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी।
जानकारी के अनुसार, गोवा पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है। पीएसआई नितिन नाइक इसकी जांच कर रहे हैं। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। इसी वजह से पुलिस केस दर्ज कराना पड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया।

