स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स का कारोबार : ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस,15 ग्राम ड्रग के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार

Raipur Spa Center Drug : पुलिस टीम ने स्पा की आड़ में चल रहे ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन युवतियों को भी गिरफ्तार किया है।

स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स का कारोबार : ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस,15 ग्राम ड्रग के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार

Raipur Spa Center Drug : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने स्पा की आड़ में चल रहे ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इनके पास से लगभग 15 ग्राम ड्रग्स भी बरामद किया गया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर की आड़ में नशे का कारोबार संचालित किये जाने की आशंका कॉम लेकर जांच की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवतियों के पास नशीला पदार्थ बेचने की सूचना गुप्त सूत्रों द्वारा मिली थी। इस खबर की पुष्टि करने के बाद टीम ने मामले में कार्रवाई करने की योजना बनाई। इसके बाद तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

अब टीम मामले में अन्य सोर्स और इससे जुड़े लोगों की छानबीन कर रही है। हमें आशंका हैं कि, इस मामले में और भी खुलासे हो सकते है। इस मामले में स्पा सेंटर की आड़ में नशे का कारोबार चलाए जाने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस इस संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। 

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

पुलिस की जांच का दायरा केवल बरामद नशीले पदार्थ तक सीमित नहीं है। यह भी पता लगाया जा सकता है कि युवतियों को ड्रग्स कहां से मिला, इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था और क्या इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले में पुलिस की ओर से जल्द विस्तृत जानकारी और बड़े खुलासे किए जाने की संभावना है।