काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़! 10 की मौत 25 से ज्यादा लोग घायल
आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई, 25 से ज्यादा का इलाज जारी।
आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मंदिर में एकादशी की वजह से भक्तों की भीड़ लगी थी कि अचानक धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई। रेलिंग टूटने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में अब तक कई लोग घायल हैं, जबकि 25 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भगदड़ से प्रभावित लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और मौके पर घायलों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सीपीआर भी दी। सोशल मीडिया पर भगदड़ की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। वीडियो में कई लोग अपनी जान बचाने के लिए एक-दूसरे पर चढ़ते नजर आए।
#KasibuggaStampede (#TempleStampede):
— Surya Reddy (@jsuryareddy) November 1, 2025
At least 9 people were Feared Dead in a #Stampede at the Sri Venkateswara Swamy Temple in #Kasibugga (#Palasa), #Srikakulam district, #AndhraPradesh, today.
Devotees had arrived at the temple (one year old) for darshan on Ekadashi in the… pic.twitter.com/ir32jNgWZI

