CG IPS Transfers : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ,18 अधिकारियों के तबादले

CG IPS Transfers : तबादला आदेश के तहत बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत अमन कुमार रमन कुमार को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है।

CG IPS Transfers : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ,18 अधिकारियों के तबादले

CG IPS Transfers : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में वर्ष 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पदों पर पदस्थ किया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की नई पदस्थापना

तबादला आदेश के तहत बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत अमन कुमार रमन कुमार को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है। वहीं, नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।