Closing Bell:शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद
22 जनवरी को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों के साथ कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।
22 जनवरी, गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी रही। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 398 अंक बढ़कर 82,307 पर, जबकि निफ्टी 132 अंक की तेजी के साथ 25,290 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। वहीं निफ्टी के भी 50 में से अधिकांश शेयर प्रॉफिट में रहे। आज के टॉप गेनर्स में Dr Reddy’s, Bharat Electronics, Adani Enterprises, Adani Ports और Tata Steel के शेयर रहे।
साथ ही बैंकिंग, ऑटो, मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी तेजी देखी गई।
Share Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, प्रमुख शेयरों में बढ़त

22 जनवरी, गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ 82,450 पर, जबकि निफ्टी 150 अंक की तेजी के साथ 25,300 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी है, जबकि 2 ही शेयर लॉस में हैं। वहीं निफ्टी के आज 50 में से 47 शेयर ग्रीन ज़ोन में ट्रेड कर रहे हैं...पूरी खबर पढ़ें

