Closing Bell: गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 583 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,998

आज भी शेयर बाजार गिरावट में ही रहा। बाजार में यह गिरावट लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों की वजह से है। बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते महंगाई बढ़ने का खतरा और बढ़ रहा है, जिससे कंपनियों का मुनाफा कम हो रहा है।

Closing Bell: गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 583 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,998

30 अप्रैल, गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 583 अंक (0.75%) की गिरावट के साथ 76,913 पर, जबकि निफ्टी 80 अंक (0.74%) की गिरावट के साथ 23,998 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 40 शेयर घाटे में बंद हुए, जबकि सेंसेक्स के 30 में से लगभग 25 शेयर लाल निशान में रहे। आज सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर में रही, वहीं मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

आज के टॉप लूजर्स में Tata Motors रहा, जिसमें करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Hindalco Industries, Hindustan Unilever, FMCG सेक्टर और Axis Bank के शेयर भी घाटे में रहे।

Opening Bell: कच्चे तेल की तेजी और FPI बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट

गुरुवार, 30 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 482 अंकों की गिरावट के साथ 77,014.21 पर, जबकि निफ्टी भी 140 अंक की गिरावट के साथ 24,220 के आसपास खुला।

आज के सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में IndiGo, जो लगभग 2.81% की गिरावट झेल रहा है, Axis Bank (1.95%), Shriram Finance (2.10%), Tech Mahindra और SBI Life (3%), NTPC, ICICI Bank और Bajaj Finserv के शेयर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी दबाव में हैं...पूरी खबर पढ़ें