Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग
देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह से शुरू होकर निर्धारित समय तक चलेगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती भी की जाएगी।


