पीएम मोदी बोले - "बंगाल अब परिवर्तन के लिए तैयार है, TMC के भय के राज को बदलकर भरोसे का राज लाएंगे"

कटवा रैली में TMC पर तीखा हमला, मुर्शिदाबाद हिंसा में शहीद चंदन दास के परिवार से मुलाकात का ऐलान,असम में एक बूथ पर आज दोबारा मतदान

पीएम मोदी बोले - "बंगाल अब परिवर्तन के लिए तैयार है, TMC के भय के राज को बदलकर भरोसे का राज लाएंगे"

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले के कटवा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बंगाल की महान विरासत और संस्कृति पर टीएमसी ने ऐसा पाप किया है कि पूरे राज्य पर पिछड़ेपन का दाग लग गया। अब बीजेपी ने संकल्प लिया है कि हम बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।


कल जारी हुआ था बीजेपी का घोषणा पत्र:
कल जारी किए गए भाजपा के घोषणापत्र की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा, हमने 6 गारंटियां दी हैं। इनको लागू करने का पूरा रोडमैप तैयार है। मोदी की गारंटी है कि टीएमसी के निर्मम भय के राज को हटाकर भरोसे और विकास का राज लाया जाएगा।


मुर्शिदाबाद हिंसा का जिक्र:
प्रधानमंत्री मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा में शहीद हुए चंदन दास के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। 12 अप्रैल 2025 को जंगीपुर के जाफराबाद इलाके में भीड़ ने चंदन दास (42) और उनके पिता हरगोबिंद दास (72) को उनके घर में घुसकर निर्मम तरीके से मार डाला था।

असम में फिर से  हो रहा मतदान :
इधर, असम के श्रीभूमि (करीमगंज) जिले में 123-करिमगंज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 239 (बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल) पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। 9 अप्रैल को इस बूथ पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प तथा कथित EVM छेड़छाड़ की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यहां की मतदान प्रक्रिया रद्द कर दोबारा मतदान का आदेश दिया था।