‘O Romeo’ के टीजर में शाहिद कपूर का खौफनाक लुक, कबीर सिंह की याद दिला देगा

शनिवार को शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दमदार एक्शन और इमोशनल स्टोरी की झलक दिखाई गई है।

‘O Romeo’ के टीजर में शाहिद कपूर का खौफनाक लुक, कबीर सिंह की याद दिला देगा

शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई थी, लेकिन अब शाहिद अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ से जोरदार वापसी करना चाहते हैं।

कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें शाहिद बेहद खतरनाक लुक में नजर आए थे। पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है।

टीजर में शाहिद का नया अवतार

शनिवार सुबह जारी किए गए 1 मिनट 35 सेकंड के टीजर में शाहिद कपूर का अब तक का अलग और दमदार अवतार देखने को मिलता है। टीजर में एक्शन, इमोशन और ड्रामा की झलक साफ नजर आती है।

ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी है और इसके साथ ही विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी ट्रू इवेंट्स पर  बेस्ड है .

एकतरफा प्यार की दर्दभरी कहानी

टीजर से समझ आ रहा है कि इस फिल्म की कहानी वन साइडेड लव पर बेस्ड है, जिसमें प्यार, धोखा, दर्द और हिंसा को दिखाया गया है। शाहिद कपूर टीजर में टैटू वाले लुक में गुंडों से भिड़ते और फायरिंग करते नजर आते हैं।

टीजर में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल की भी झलक दिखाई गई है, जिनके अलग कैरेक्टर्स लोगों को अच्छे लगे। 

14 फरवरी को होगी रिलीज

‘ओ रोमियो’ को एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म माना जा रहा है, जो 14 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।