MP News:खरीद-फरोख्त पर सियासी संग्राम: सिंघार के आरोप पर राकेश सिंह का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों की समस्याओं, गेहूं खरीदी, आदिवासी कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर पक्षपात, संस्थाओं पर दबाव और राजनीतिक खरीद-फरोख्त के आरोप भी लगाए।

MP News:खरीद-फरोख्त पर सियासी संग्राम: सिंघार के आरोप पर राकेश सिंह का पलटवार

भोपाल:मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर किसानों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने गेहूं खरीदी से लेकर आदिवासी कानून और राजनीतिक हालात तक कई सवाल उठाए।

गेहूं खरीदी और किसानों की परेशानी

उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार परेशान है। सोयाबीन की समय पर खरीदी नहीं हो रही, वहीं प्याज किसानों को सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान ओटीपी के इंतजार में परेशान रहते हैं, जबकि सरकार खास लोगों से ही खरीद कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसान हित में नहीं हैं और किसान संगठनों व RSS की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

किसान मुद्दों पर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद को किसानों के समर्थन से सत्ता में आने वाली पार्टी बताती है, तो उसे किसानों के हित में ठोस फैसले लेने चाहिए। “अगर ऐसा है तो किसानों के पक्ष में फाइलें आगे बढ़ाई जाएं,”

राजेंद्र भारती मामले में टिप्पणी

राजेंद्र भारती के मामले को लेकर सिंघार ने कहा कि देश ऑटोक्रेसी और चुनावी सत्तावाद की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को लड़ रही है और न्याय के लिए अदालतों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन वहां भी “तारीख पर तारीख” मिल रही है।

आदिवासी कानून पर सरकार को सुझाव

आदिवासी कानून के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार कई बार इस पर बात कर चुकी है, अब समय आ गया है कि समिति की रिपोर्ट को लागू किया जाए।

डॉ. गोविंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया

डॉ. गोविंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने कहा कि राजनीति में आने वाले हर व्यक्ति का अपना जनाधार होता है।

राज्यसभा चुनाव और बीजेपी पर आरोप

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार खरीदना बीजेपी की आदत है।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति में मजबूती से मुकाबला करेगी।

PWD मंत्री बोले- हार सामने दिख रही

इधर, नेता प्रतिपक्ष के हॉर्स ट्रेडिंग वाले बयान पर एमपी के PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जब हार सामने दिख रही हो, तो उसे जस्टिफाई करने के लिए कोई न कोई रास्ते ढूंढने ही पड़ते हैं।तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह निर्णय पार्टी करेगी। पार्टी स्तर पर फैसला होगा और योग्य निर्णय लिया जाएगा। अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।