'लगान' के 25 साल पूरे: साथ नजर आए 'अमर-प्रेम', सलमान के नए लुक ने लूट ली सारी लाइमलाइट
आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के मौके पर सेलिब्रेशन इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मुंबई में शनिवार को आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास सेलिब्रेशन इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने बॉलीवुड के सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, काजोल, जूही चावला और किरण राव जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे।

वहीं, इस खास मौके पर 'लगान' की पूरी टीम भी मौजूद रही। आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे समारोह में शामिल हुए।
सलमान खान के नए लुक ने खींचा सबका ध्यान
इवेंट में सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में नजर आए। उनका यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई फैंस उनके इस लुक की तुलना उनकी चर्चित फिल्म 'तेरे नाम' के हेयरस्टाइल से कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान आमिर खान और सलमान खान ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान दोनों सितारों के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। जब फोटोग्राफर्स लगातार कैमरे की ओर देखने के लिए कह रहे थे, तब सलमान ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिसे देखकर आमिर खान भी हंस पड़े।
'लगान' के 25 साल पूरे, 25 करोड़ था मूवी का बजट
15 जून 2001 को रिलीज हुई 'लगान' भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली थी। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान चंपानेर गांव के किसानों के संघर्ष और क्रिकेट मैच के जरिए लगान माफी की चुनौती पर आधारित थी।

फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथॉर्न और राहेल शेली ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ए.आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर के गीतों ने भी फिल्म को यादगार बनाया। 'लगान' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला था। लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 65 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
Tuesday, 10 Feb, 2026
Thursday, 23 Jul, 2026
Friday, 15 May, 2026
Thursday, 05 Feb, 2026
Wednesday, 09 Sep, 2026
Wednesday, 02 Sep, 2026
15 साल बाद Apple के CEO बदले, John Ternus को मिली कमान; iPhone समेत कई प्रोडक्ट...
Wednesday, 09 Sep, 2026
Abhay Mishra Allegations : भोपाल में मंत्रालय के सामने कल्पना मिश्रा मौत मामले में...
Tuesday, 01 Sep, 2026
Lionel Messi Retirement: 39 वर्षीय लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल...
Tuesday, 01 Sep, 2026
CG ED Raid : ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक रहे केके चंद्राकर...
Friday, 22 May, 2026
एक लड़की अपने रिश्ते में उलझन में है क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड उसके बचपन के दोस्त से...
Sunday, 12 Jul, 2026
कार खरीदना सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट नहीं है, बल्कि आपकी विश लिस्ट का सपना भी है। सभी...
Tuesday, 04 Aug, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने Dilip Buildcon से जुड़ी सिकासार-कोडार जल परियोजना की टेंडर...
Thursday, 14 May, 2026
घरेलू कीमतें और सप्लाई नियंत्रित करने के लिए सरकार का सख्त कदम, चीनी के निर्यात...
Thursday, 03 Sep, 2026
Singer Gaurang Vyas Passes Away: मशहूर गुजराती संगीतकार, अरेंजर और गायक गौरांग व्यास...
Thursday, 01 Jan, 2026
नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर...

