कार सवार से अड़ीबाज़ी और पुलिस पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार, हमलावरों की तलाश जारी
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र नई बस्ती में कार सवार से अड़ीबाजी, मारपीट और तोडफ़ोड़ की शिकायत मिली थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तो बदमाशों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र नई बस्ती में कार सवार से अड़ीबाजी, मारपीट और तोडफ़ोड़ की शिकायत मिली थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तो बदमाशों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सात आरोपियों की तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि रात को कार सवार युवक नई बस्ती में पानी की टंकी के पास से गुजर रहा था, जहां दर्जन भर नशेड़ी शराबखोरी कर रहे थे. बदमाशों ने कार सवार को देखते ही रास्ता रोककर पत्थरबाजी करते हुए पैसे मांगे और मना करने पर मारपीट करने लगे.
पीड़ित ने दी पुलिस को सूचना
पीड़ित ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को सूचना दी ASI उमेश पांडेय एक आरक्षक के साथ बाइक से तुरंत मौके पर पहुंच गए, लेकिन नशेड़ी पीछे हटने की बजाय पुलिसकर्मियों से उलझ गए, तब ASI ने मदद के लिए थाने में संपर्क किया. लिहाजा तीन और पुलिसकर्मी भी आ गए, मगर उग्र हमलावर गाली-गलौज कर पत्थरबाजी पर उतर आए. मजबूरन पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा.
निकाला गया आरोपियों का जुलूस
इस दुस्साहस के बाद कार सवार की रिपोर्ट पर अड़ीबाजी और एएसआई उमेश पांडेय की रिपोर्ट पर हत्या की कोशिश के दो अपराध पंजीबद्ध कर कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने हमलावरों की तलाश में नई बस्ती में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और 24 घंटे के अंदर आरोपी पवन पुत्र माथुर कुशवाहा 18 वर्ष, हरिकृष्ण यादव पुत्र रामकिशोर 25 वर्ष, प्रशांत सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह 20 वर्ष, निवासी हनुमान नगर और एक नाबालिग को पकड़ लिया, जिनका उसी जगह पर जुलूस निकालकर सबक सिखाया गया, जहां आरोपियों ने उत्पात मचाया था। अन्य 7 आरोपियों की तलाश के लिए अब भी पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं
shivendra 
