मां-बाप को बेहोश किया, मुझे रस्सी से बांधा… बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के गंभीर आरोप, नेपाली नौकर फरार
पुणे, बर्खास्त IAS अधिकारी Puja Khedkar ने अपने घर में काम करने वाले एक नेपाली युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
पुणे, बर्खास्त IAS अधिकारी Puja Khedkar ने अपने घर में काम करने वाले एक नेपाली युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पूजा खेडकर ने पुलिस को फोन कर बताया कि घरेलू नौकर ने पहले उनके माता-पिता को नशीली दवा देकर बेहोश किया, फिर उन्हें रस्सी से बांध दिया और घर से मोबाइल फोन समेत कई सारी चीजें लेकर फरार हो गया.
पुलिस को कैसे मिली सूचना
पूजा खेडकर के अनुसार, वारदात के समय वे किसी तरह दरवाजे की कुंडी की मदद से खुद को खोलने में सफल रहीं और घर से बाहर निकलकर जान बचाई. आरोपी घर के लगभग सभी मोबाइल फोन लेकर भाग गया था, लेकिन एक फोन बच गया, जिससे उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही Chaturshringi Police Station की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को पूजा खेडकर के माता-पिता घर में बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
नेपाली युवक पर शक, तलाश जारी
जिस नौकर पर आरोप लगाया गया है, वह नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही घरेलू सहायक के रूप में काम पर रखा गया था. पूजा खेडकर का आरोप है कि नौकर ने पहले उनके माता-पिता को सिडेटिव दवा दी, जिससे वे बेहोश हो गए, और फिर पूरी वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस को अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मौखिक बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल फोन के अलावा और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है.
कौन हैं पूजा खेडकर
पूजा खेडकर वही पूर्व IAS अधिकारी हैं, जिन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिविल सेवा परीक्षा पास करने के गंभीर आरोप लगे थे. जांच में सामने आया था कि उन्होंने अलग-अलग नाम और पहचान के सहारे Union Public Service Commission की परीक्षा तय सीमा से अधिक बार दी.
धोखाधड़ी साबित होने के बाद UPSC ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी. फिलहाल यह मामला Supreme Court of India में विचाराधीन है.
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी.
shivendra 
